WEATHER UPDATE : आसमान पर छाए बादल, जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 25, 2024, 11:13 am Technology

नीमच जिले में कई दिनों से हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि पिछले साल की तुलना में काफी कम बारिश हुई है। गुरुवार को जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। बारिश के चलते अब तापमान मे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, मानसून ट्रफ ऊपर चला गई है। लो प्रेशर एरिया साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ गुजरात में है। यह मानसून ट्रफ के साथ मर्ज हो गया है। इन वजहों से प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 28 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी हो सकती है। 29 और 30 जुलाई को उत्तरी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है। बारिश अपडेट मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई तक पिछले 24 घंटे में जिले के तीनों विकासखंड में वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 328.3 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 25 जुलाई तक 428.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। तापमान अपडेट बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });