WEATHER UPDATE : नीमच में रुक-रुककर बारिश जारी, जिले में अब तक 339 एमएम से ज्यादा बरसात दर्ज, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 26, 2024, 11:16 am Technology

नीमच जिले में कई दिनों से हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को जिले के कई स्थानों पर तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर चल रहा है। शुक्रवार सुबह से बादलों की मौजूदगी में रुक रुक कर पानी गिर रहा है। मौसम विभाग ने शाम तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है।अब बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, मानसून ट्रफ ऊपर चला गई है। लो प्रेशर एरिया साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ गुजरात में है। यह मानसून ट्रफ के साथ मर्ज हो गया है। इन वजहों से प्रदेश में बारिश हो रही है। मानसून ट्रफ ग्वालियर से होकर गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन वेस्ट यूपी के ऊपर है। अगले एक-दो दिन में सिस्टम कमजोर होगा। आज निवाड़ी, टीकमगढ़, सीहोर, रायसेन, खरगोन, खंडवा समेत 12 जिलों में भारी जबकि 10 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बारिश अपडेट मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जुलाई तक पिछले 24 घंटे में जिले के तीनों विकासखंड में वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 339.3 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 26 जुलाई तक 428.6 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी। तापमान अपडेट गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });