BIG_NEWS : बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस पर चाकू से हमला, रात्रि गश्त के दौरान फ्रीगंज में बदमाश ने आरक्षक पर चाकू से किया हमला, आरक्षक अस्पताल में भर्ती, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 26, 2024, 12:20 pm Technology

उज्जैन में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि बीती रात गश्त पर निकले आरक्षक को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना में आरक्षक गंभीर घायल हुआ उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि माधव नगर थाने के कॉन्स्टेबल अजय जाटव अपने साथी आरक्षक विक्रम के साथ फ्रीगंज में रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान वे एसएस अस्पताल की गली से निकल रहे थे कि उन्हें दो बदमाश दुकान से सामान चोरी करते दिखे। दोनों आरक्षक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान एक बदमाश ने आरक्षक अजय को चाकू मार दिया। चाकू पेट में लगने से आरक्षक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद आरक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });