जिले में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। जिले में कहीं रुक-रुक कर तो कहीं जोरदार बारिश हो रही है। शुक्रवार को जिले के कई स्थानों पर तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे छोटे-बड़े नदी नालों में पानी की आवक हो रही है। कहीं जल जमाव की भी समस्या सामने रही है। बारिश के चलते अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा रही है। शनिवार को भी जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे, कहीं गरज चमक के साथ तो कही तेज बारिश की संभावना है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, मानसून ट्रफ ऊपर चला गई है। लो प्रेशर एरिया साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ गुजरात में है। यह मानसून ट्रफ के साथ मर्ज हो गया है। इस वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। बारिश अपडेट मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जुलाई तक पिछले 24 घंटे में जिले के 34 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई। तीनों विकास खंड में वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 394 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 27 जुलाई तक 467.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। तापमान अपडेट शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे।