BIG_NEWS : कालाभाटा बांध की रेलिंग पर पहुंचा मगरमच्छ, आधे घंटे मशक्कत के बाद वन अमले ने किया रेस्क्यू, ऑपरेटर की कुत्तों ने बचाई जान, पढ़े खबर

MP44NEWS August 4, 2024, 12:16 pm Technology

शिवना नदी पर बने कालाभाटा बांध के रेलिंग पर रविवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से डेम पर तैनात कर्मचारियों के होश उड़ गए। कर्मचारियों ने तुरंत अपने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया। नगर पालिका जलकल सभापति नीलेश जैन ने बताया कि कालाभाटा बांध के ऊपर रात्रि 3 बजे एक भारी भरकम मगरमच्छ पहुंच गया। डेम ऑपरेटर विमल वहीं रहता है। अधिकांशतः वह डेम गेट की रेलिंग पर ही सोता है। सुबह कुत्तों के भौंकने पर डेम पर तैनात ऑपरेटर ने देखा तो बांध की रेलिंग पर 8 फीट लंबे मगरमच्छ था। उसने इसकी सूचना नीलेश जैन को दी उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। सुबह करीब 4 बजे वन अमला मगरमच्छ को रेस्क्यू करने पहुंच गया। करीब आधे घण्टे की मशक्कत के बफी मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया। अब इसे चंबल नदी में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। पहले भी दिखाई दिया था बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार रिहायशी इलाकों के आसपास नदी में मगरमच्छ दिखाई दिए थे। वन अमले ने कई बार मगरमच्छ को पकड़ने के लिए नदी में पिंजरे लगाए थे। लेकिन सफलता नहीं मिली। आज सुबह कालाभाटा बांध के ऊपर रेलिंग पर मगरमच्छ दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम में उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नदी में 3-4 मगरमच्छ और है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });