KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान चारभुजा नाथ की शाही सवारी, नगर भ्रमण कर भगवान चारभुजा ने जनता का हालचाल जाना, पढ़े खबर

MP44NEWS August 4, 2024, 5:29 pm Technology

मनासा तहसील अंतर्गत आने वाले कंजार्डा में परंपरा अनुसार हरियाली अमावस्या के अवसर पर रविवार को भगवान चारभुजानाथ की शाही सवारी। कंजार्डा मे भगवान चारभुजा नाथ बारिश के बीच नगर भ्रमण पर निकले ओर प्रजा का हालचाल जानने के लाव लश्कर के साथ निकले। चारभुजा नाथ के दर्शन करने के लिए बडी संख्या में भक्त पहुचे। हजारो की संख्या में आंचल के दूर दराज के इलाकों से भक्तगण कंजार्डा पहुंचे और भगवान चारभुजाजी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तहसील मुख्यालय से करीब 23 कि.मी. दुर कंजार्डा मे भगवान चारभुजा की शाही सवारी हरियाली अमवस्या पर सुबह चारभुजा मंदिर से शाही ठाठ बाट के साथ निकली। शाही सवारी मे भगवान चारभुजाजी श्रृंगारित रथ मे विराजित थे। नगर भ्रमण कर भगवान चारभुजा ने जनता का हालचाल जाना। शाही सवारी मे डीजे, बैंड व दर्जन भर ढोल की थाप के स्वर लहरीयो और भजनों पर भक्त झूम दिखाई दिए। वही झमाझम बारिश के बीच भक्तों ने शाही सवारी का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शाही सवारी मे गुलाल अबीर व फुल बरसाएं गए। इस दौरान कंजार्डा नगर भगवान चारभुजा नाथ ओर भगवान भोले नाथ के जयकारों से गुंज उठा। शाही सवारी सुबह करीब 11 बजे चारभुजा जी मंदिर से प्रारंभ हुई जो भ्रमण कर शाम को पुनः मंदिर पर पहुँचेगी। जहां महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण किया जाएगा। वही शाही सवारी के मध्य नजर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा इंतजाम भी किए गए। सवारी में भाग लेने के लिए नीमच जिले के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग जिनमें महिलाएं पुरुष शामिल होने पहुंचे। गौरतलब हैं कि भगवान चारभुजा नाथ की शाही सवारी विगत कई वर्षों से परंपरा अनुसार निकल जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });