KHABAR : कलेक्‍टर ने किया खसरा ईकेवायसी शिविरों का निरीक्षण, पढ़े खबर

MP44 NEWS August 8, 2024, 5:32 pm Technology

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने राजस्‍व महाअभियान के तहत ग्राम पंचायत भरभडिया एवं डाकघर जावी में खसरा समग्र, आधार, मोबाईल नम्‍बर, ई-केवायसी कार्य के लिए लगाए गये शिविर का निरीक्षण कर, जायजा लिया। निरीक्षण दौरान दोनो ग्राम पंचायतों में पॉच-पॉच आईडी से ईकेवायसी कार्य किया जा रहा था। कलेक्‍टर जैन ने अपने समक्ष प्रतीक स्‍वरूप एक-एक किसान का ईकेवायसी करवाया और ईकेवायसी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर जैन ने किसानों से कहा, कि वे अपना आधार, मोबाईल नम्‍बर, खाता समग्र, ई-केवायसी अनिवार्य रूप से करवाए। निरीक्षण दौरान भरभडिया में 1432 खातेदारों में से 300 किसानों की राजस्‍व ईकेवायसी का कार्य हो गया था। कलेक्‍टर ने सभी किसानों का ईकेवायसी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम डॉ.ममता खेडे, तहसीलदार पी.एस.पटेल, नायब तहसीलदार कविता काडेला, सरपंच संगीता सत्‍यनारायरण पाटीदार एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });