KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती मनाई, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया याद, कई पदाधिकारी भी रहे मौजूद, पढ़े खबर

MP 44 NEWS November 19, 2022, 7:25 pm Technology

जावद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार एवम कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर के नेतृत्व में जावद ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, नगर कांग्रेस द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती शनिवार को प्रातः 11 बजे इंदिरा कॉम्प्लेक्स में मनाई गई। सर्वप्रथम इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने इंदिरा जी अमर रहे के नारे लगाए एवम इंदिरा जी को याद किया। कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश नागला, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, पार्षद पूरण चन्देल, व्यापार प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चांडक, पूर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, सलीम सरवारी, गोपाल राठी, शौकीन नेता, भीमराज बग्गड़, साबिर शाह, मदनलाल टेलर, रमेश टेलर, प्रदीप सेन, विजय तिवारी, हनी तोतला, हरीश नागदा, हबीब राही सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });