KHABAR : सरवानिया महाराज में ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस एवम युवा कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती मनाई, पढ़े खबर

MP 44 NEWS November 19, 2022, 7:26 pm Technology

सरवानिया महाराज । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार एवम कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर के नेतृत्व में जावद ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, नगर कांग्रेस द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती शनिवार को दोपहर 12.30 बजे बस स्टेंड चौराहे पर मनाई गई। सर्वप्रथम इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने इंदिरा जी अमर रहे के नारे लगाए एवम इंदिरा जी को याद किया। कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कवरलाल पाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम धनगर (पार्षद), समरथ डुंगरवाल, जगदीश चोहरा (पूर्व पार्षद), गोपाल चौराहा, तेजसिंह राजपूत, रामनिवास जाट, कन्यालाल (पूर्व पार्षद प्रतिनिधि), ऊकार लाल भारती, अशोक राठौड़ (पार्षद प्रतिनिधि), प्रकाश सेन, बाबूलाल पाटीदार (पूर्व सरपंच उपरेड़ा) डॉक्टर रमेशचंद्र मालवीय, श्यामलाल गुर्जर, सिकंदर, अमित पीरिया, जावद पूर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, सुधीर सेन, हबीब राही, हरीश नागदा सहीत कई कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });