NEWS : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ एवं ‘‘आजादी के रंग, खाकी के संग ‘‘अभियान के तहत जिला पुलिस बल नीमच द्वारा मोटर सायकल रैली का आयोजन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS August 11, 2024, 6:26 pm Technology

नीमच - स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पुरे प्रदेश में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के साथ साथ ‘‘आजादी के रंग, खाकी के संग‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत समस्त पुलिस ईकाईयों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पुलिस बल नीमच द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के साथ साथ ‘‘आजादी के रंग, खाकी के संग‘‘ अभियान के तहत आज दिनांक 11.08.24 को कलेक्टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा मोटर सायकल रैली का आयोजन किया गया। मोटर सायकल रैली के प्रारंभ में ‘‘आजादी के रंग, खाकी के संग‘‘ थीम पर पुलिस बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। हर घर तिरंगा मोटर सायकल रैली में कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं एडीएम लक्ष्मी घामड़ द्वारा खुली जीप में हाथों में तिरंगा लेकर मोटर सायकल रैली का नेतृत्व किया गया। हर घर तिरंगा मोटर सायकल रैली पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, कमल चौक, भारतमाता चौराहा, विजय टाकीज, चौपड़ा चौराहा, एलआईसी चौराहा, मैसी शौरूम, भगवानपुरा चौराहा, मनासा नाका से वापस पुलिस कन्ट्रोल रूम के सामने से होकर बारादरी, घंटाघर, अग्रसेन वाटिका होते हुए दशहरा मैदान पर समाप्त हुई। हर घर तिरंगा मोटर सायकल रैली के दौरान पुलिस बैंड द्वारा लगातार अपनी प्रस्तुति दी गई। सम्पूर्ण मार्गो पर हर घर तिरंगा मोटर सायकल रैली का आमजन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। हर घर तिरंगा मोटर सायकल रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, एसडीएम ममता खेड़े, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया सहित जिला पुलिस बल नीमच के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया जाकर रैली को सफल बनाया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });