भोपाल - मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम शुरु हो गया है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र की सभी महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।मुख्यमंत्री ने निर्वाचित प्रतिनिधि के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की देवी अहिल्या बाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन रक्षा बंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा किभाजपा की ताकत मध्य प्रदेश की बहनें हैं। मध्य प्रदेश में 163 विधानसभा सीटें जितने के पीछे सबसे बड़ा योगदान हमारी प्रदेश की बहनें का है।