KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ, शहीदों की प्रतिमा को किया साफ, माल्यार्पण कर किया नमन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS August 13, 2024, 3:55 pm Technology

नीमच -भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के तहत दीनदयाल मंडल नीमच के साथ विधायक दिलीपसिंह परिहार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को साफ किया और माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता भारत मां की जय के नारों के साथ में ही तिरंगे अपने हाथ में लिए आजादी का जोश भरते हुए नजर आ रहे थे। इस मौके पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने आमजन से अनुरोध किया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में और अधिक उत्साह के साथ भागीदारी लें। प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में शामिल हो इसको सफल बनाएं। कार्यक्रम में दीनदयाल मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री दारासिंह यादव, दुर्गेश शर्मा, मनोज माहेश्वरी, सतीश हास, जीशान कुरेशी, नितेश टाकवाल, विक्की कुमिया, राहुल गोर, अमन दीवान, लोकेश कौशल, ब्रजराज सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });