BIG_NEWS : जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी, गरज चमक के साथ हो सकती है बरसात, पिछले एक सप्ताह से नहीं गिरा पानी, पढ़े खबर

MP44NEWS August 16, 2024, 11:42 am Technology

लंबे समय के बाद आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले एक सप्ताह से जिले मामूली वर्ष दर्ज की गई है। जिले में आज घर चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तीन सिस्टम की एक्टिविटी से मध्यप्रदेश में बारिश हो रही है। शुक्रवार को नीमच, मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर में गरज-चमक होती रहेगी। 19 अगस्त से फिर से लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। नए सिस्टम का असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में ज्यादा रहेगा। पश्चिमी हिस्से में भी बारिश हो सकती है। आईएमडी, भोपाल के वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, 'मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। दो अन्य सिस्टम भी एक्टिव हैं। इस वजह से बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश का दौर थमेगा, लेकिन 3 दिन बाद फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बारिश अपडेट जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 623.66 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 499.3 मि.मी. वर्षा हुई थी। आज तेज बारिश का अनुमान। अब तक यहां हुई बारिश नीमच- 497 मिमी जावद- 726 मिमी मनासा - 648 मिमी तापमान अपडेट गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });