BIG_NEWS : मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को फिर हुआ कोरोना, एक्‍स पर लिख दी जनता को जानकारी, डॉक्टर ने कही बड़ी बात, पढ़े खबर

MP 44 NEWS August 20, 2024, 2:17 pm Technology

भोपाल - मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को इंटरनेट मीडिया के जरिए उन्होंने स्वयं इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि डॉक्टरों ने उन्हें 05 दिन आराम करने के लिए कहा है। साथ ही साथ दिग्गी ने लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है। एक्‍स पर लिखा- कोविड से बचने के लिए अपना ख्याल रखें। दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा- "मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिनों के लिए आराम करने के लिये कहा गया है. इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोविड से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।" पहले भी हो चुका कोरोना यहां पर यह बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह दो बार कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। उन्हें अप्रैल 2021 में पहली बार कोरोना हुआ था। इसके बाद वह जनवरी 2022 में भी कोविड से ग्रस्त हो गए थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });