नीमच - जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 671.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इनमें नीमच 553 मि.मी., जावद में 753 मि.मी. एवं मनासा में 708 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। गत वर्ष इस अवधि मे जिले में औसत 533.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी। गत वर्ष नीमच में 537 मि.मी., जावद में 585.4 मि.मी. एवं मनासा मे 477 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 23 अगस्त 2024 को प्रात: 8 बजे तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले में औसत 18.6 मि.मी. वर्षा हुई है। इसमें नीमच में 3 मि.मी., जावद में 3 मि.मी. एवं मनासा में 50 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है।