NEWS : किसानो से सर्वोतम कृषक पुरुस्कार 2023-24 के लिए आवेदन आमंत्रित, पढ़े खबर

MP 44 NEWS August 27, 2024, 3:22 pm Technology

नीमच - मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार एवं सर्वोत्तम कृषक समूह पुरुस्कार दिये जाना है। इसके तहत जिले के सभी 3 विकास खण्डों के पांच पांच सर्वोत्तम किसान (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उ‌द्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक को) को 10 हजार रुपये का पुरुस्कार प्रदान किया जावेगा। जिला स्तरीय पुरुस्कार के पांच सर्वोत्तम किसान (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उ‌द्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक को) को 25 हजार रुपये का पुरुस्कार दिया जायेगा। जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरुस्कार के तहत जिले के पांच सर्वश्रेष्ट कृषक समूह (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उ‌द्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक को) को 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जायेगी । विकास खण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय कृषक एवं कृषक समूह पुरुस्कार के लिए 15 सितम्बर 2024 तक प्रविष्टिया आमंत्रित की गई है। चयन समिति द्वारा 30 सितम्बर 2024 तक विकास खण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक का चयन किया जायेगा। चयनित किसानो को पुरुस्कार के लिये प्रमाण पत्र तैयार किये जावेंगे तथा पुरे प्रदेश में एक साथ सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार 26 जनवरी 2025 को प्रदान किये जावेंगे। जिला परियोजना संचालक "आत्मा" डॉ.यतिन कुमार मेहता ने जिले के किसानो तथा कृषक समूहों से इस पुरुस्कार के अधिकाधिक आवेदन प्रस्तुत करने का आगृह किया है। किसान भाई प्रत्येक विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,ब्लाक टेकनोलाजी मैनेजर (बी.टी.एम.) कार्यालय तथा विभाग के अन्‍य कार्यालयों में उपलब्ध आवेदन पत्र प्राप्त कर,पूर्ण रूप से भरे आवेदन बंद लिफाफे में 15 सितम्बर 2024 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });