उज्जैन - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 100 साल के थे। एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से उज्जैन पहुंचे। बुधवार को अंतिम यात्रा कुछ देर बाद गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा से शुरू होगी होगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट पर भूखी माता मंदिर के पास होगा। इसके लिए सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई। घर के बाहर डोम बनाया गया है। ये वीआईपी अंत्येष्टि में हुए शामिल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री राधा सिंह, मंत्री करण वर्मा, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मंत्री, नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री लखन पटेल मंत्री, मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव वीरा राणा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव राजेश राजौरा उज्जैन पहुंचे हैं।