नीमच - आमजन एवं शहरवासियों को शुद्ध वायु आक्सीजन के साथ स्वच्छ स्वस्थ पर्यावरण युक्त वातावरण मिलें इसी उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के कर्मठ सेवा भावी सदस्य 5 जुन 2024 से नियमित अभियान चला कर शहर से गांव तक चहुंओर पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने के कार्य में जुटे हुए हैं संस्था सदस्यों द्वारा इस वर्षाकाल में अब तक 2 हजार से अधिक पोंधे रोपित किए गए हैं एवं वर्तमान में भी अभियान जारी है, संस्था संरक्षक इंजि.नवीन अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण की कमी से जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग एवं बढ़ते तापमान से प्राणी जगत का जीवन प्रभावित होना निश्चित है , प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना,हरे भरे लहलहाते पेड़ों को निर्दयतापूर्वक काटा जाना मानव जीवन के लिए ख़तरनाक साबित हो रहा है,प्रदुषित वातावरण से आमजन खतरनाक बिमारियों से पीड़ित हो रहें हैं,हम सभी को मिलकर इस धरा पर अधिक से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि हम सभी स्वच्छ स्वस्थ वातावरण में जीवन जी सकें, संस्था सदस्यों द्वारा गुरुवार दिनांक 5 सितंबर 2024 शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर चोराहा स्थित सिटी फारेस्ट संजीवनी संकल्प पर्यावरण वाटिका में प्रातः 7 से 9 बजे तक 2 घंटे श्रमदान कर परिसर से घास कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई की गई, शिक्षक दिवस पर संस्था सदस्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक रमेश मोरे को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं परिसर में पौधरोपण किया गया, अभियान में संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, केशव चौहान आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है