NEWS : शोभायात्रा और अखाड़ा प्रदर्शन का आयोजन, तलवार चलाकर दिखाए करतब, बाबा रामदेव के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना, पढ़े खबर

MP44NEWS September 6, 2024, 2:51 pm Technology

निम्बाहेडा - भादवा बीज के अवसर पर गुरुवार को बाबा रामदेव व्यायाम शाला एवं सेवा समिति द्वारा शोभायात्रा व अखाड़ा प्रदर्शन का आयोजन किया गया। शोभायात्रा बाबा रामदेव व्यायामशाला से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सब्जी मंडी सुभाष चौक पहुंची। जहां पर विधायक श्री चन्द्र कृपालनी ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर अखाड़ा प्रदर्शन में तलवार चलाकर अपने बेहतरीन करतबों का प्रदर्शन किया। बाबा रामदेव जी की तस्वीर के दर्शन कर माल्यार्पण किया। नगर व देश की खुशहाली की कामना की। अखाड़े के उस्तादों द्वारा सभी पदाधिकारी पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, जिला परिषद सदस्य गब्बर अहीर,पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत,पार्षद जगदीश माली, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़ का साफा बांधकर स्वागत किया गया। डाक बंगला रोड़ स्थित दशोरा चौक पहुंची। जहां पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शोभायात्रा में सम्मिलित होकर अखाड़ा प्रदर्शन में मुदल चलाकर अपने बेहतरीन करतबों का प्रदर्शन किया। प्रारंभ में पूर्व मंत्री आंजना ने रथ में विराजित भगवान बाबा रामदेव जी की तस्वीर के दर्शन कर माल्यार्पण किया एवं नमन करते हुए उनका स्मरण किया। साथ ही क्षेत्र में सुख–शांति व खुशहाली की कामना की। पूर्व मंत्री आंजना के शोभायात्रा में पहुंचने पर समिति के उस्तादों एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका एवं अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, पार्षद रविप्रकाश सोनी, पार्षद मनोज पारख, युवा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, पार्षद रोमी पोरवाल, राजेश सांड सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण एवं भक्तजन उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });