POLITICS : ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से उभर रहा मनोहरसिंह जाट का नेतृत्व, किसान नेता की तर्ज पर जोरो से उभर रहा किरदार, इधर कांग्रेस ने भी सौंप दी भारत जोड़ो की कमान, नीमच से लेकर प्रदेशभर में दिखाया दमः-

MP 44 NEWS December 2, 2022, 6:34 pm Technology

नीमच में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कांग्रेस किसान नेता मनोहरसिंह जाट का नेतृत्व तेजी से उभर रहा है। कांग्रेस की निगाहें मनोहरसिंह जाट पर टीकी है। इधर भारत जोड़ो यात्रा में समंवयक बनाए गए मनोहरसिंह जाट ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। एक आवाज पर सैकड़ो ग्रामीणो का हुजूम एकत्रित किया। जिसपर कांग्रेस हाईकमान उनके किरदार और नेतृत्व में लगातार अपनी नजरें जमाए हुए है। इधर कांग्रेस नेता मनोहरसिंह जाट ने पूरे मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह के साथ कदम से कदम मिलाया और ग्रामीणो और किसानो के हालातो से वाकिफ करवाया। श्री जाट भारत जोड़ो यात्रा मे मची भगदड़ के बाद अचानक इंदौर की सड़को पर चोटिल हो गए। उसके बाद भी उन्होने अपनी पदयात्रा बदस्तुर जारी रखी और मिडिया से चर्चा के दौरान कहा की कांग्रेस की पदयात्रा अपने मकसद से भटकने वाली नही हैं। राहुल गांधी जी ने कहा है की कांग्रेस का हर कार्यकर्ता शेर है। कांग्रेस का एक शेर घायल हुआ है। तंदरूस्त शेर की बजाय घायल शेर घातक होता है। हम जनता के वफादार है और भ्रष्टचारी सरकार और किसानो को खून के आंसू रूलाने वाली सरकार के लिए घातक है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });