BIG_NEWS : सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिला गार्ड को पीटा, एंट्री को लेकर हुआ था विवाद, 2 महिलाओं समेत तीन पर केस दर्ज, पढ़े खबर

MP44NEWS September 7, 2024, 4:48 pm Technology

इंदौर - एमजीएम ​​​​​​ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिला गार्ड से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने हॉस्पिटल में एंट्री की बात पर महिला गार्ड से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें दो महिलाएं हैं। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। पुलिस ने प्रीति बड़ोनिया (35) निवासी इदरिस नगर की शिकायत पर हिना निवासी सिद्धार्थ नगर, राखी निवासी बड़ी ग्वालटोली और इमरत निवासी सिद्धार्थ नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। संयोगितागंज थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });