नीमच - जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 924.3मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। इनमें नीमच 759 मि.मी., जावद में 1112 मि.मी.एवं मनासा में 902 मिमी ,वर्षा रिकार्ड की गई है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 555.3मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी।गत वर्ष नीमच में 555 मि.मी. जावद में 632.4 मि.मी. एवं मनासा में 479 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 8 सितम्बर 2024 को प्रात: 8 बजे तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24घंटों में जिले में औसत 11 मि.मी. वर्षा हुई है। इसमें नीमच में 2 मि.मी.,जावद में 16 मि.मी. एवं मनासा में 15 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।