नीमच - आओ मिलकर पेड़ लगाए धरती को फिर स्वर्ग बनाए अभियान के तहत संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं भारतीय सुभाष सैना नीमच के सदस्यों ने वर्षाकाल के पावन अवसर पर धरती मां के श्रंगार हेतु गणेश चतुर्थी पावन महोत्सव पर शनिवार दिनांक 7 सितंबर 2024 को शहरी परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे के मुख्य अतिथि में फुव्वारा चोक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वाटिका परिसर में 101 पोंधे रोपित किए गए, इसके पुर्व धार्वे ने दोनों संस्था के सदस्यों के साथ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाई, इस अवसर पर धार्वे ने कहा कि प्रकृति संतुलन एवं प्राणी जगत के लिए लिए पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है, हरियाली महोत्सव के इस वर्षाकाल में इस धरा को संवारने का बहुत अच्छा अवसर है,हम सभी को मिलकर चहुंओर पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लें, गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 101 पोंधे रोपित किए गए हैं जो निश्चित ही आमजन एवं शहरवासियों को शुद्ध वायु आक्सीजन प्रदान करेंगे, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्य गण निरन्तर अभियान चला कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं जो प्रशंसनीय है, शहरवासियों से अनुरोध है कि शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करें, यह शहर आपका अपना शहर है इसे स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाना हम सभी का दायित्व है, इस अवसर पर सुभाष वाटिका परिसर के संयोजक इंजि. नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्था विगत 10 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक चहुंओर पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने के कार्य में जुटी हुई है, संस्था द्वारा नीमच शहर में अब तक 4 सिटी फारेस्ट बनाएं गए हैं जो आमजन को शुद्ध वायु आक्सीजन प्रदान कर रहे हैं, आयोजित पोधो रोपण अभियान में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, केशव सिंह चौहान,भारतीय सुभाष सैना के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश गोयल, नीमच जिला अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, रामलाल रामरख्यानी, महेश गोयल , नगरपालिका के ऐ. सो. कन्हैयालाल शर्मा, जुनैद पठान, टेकचंद,जमील भाई आदि ने 2 घंटे श्रमदान कर पोंधे रोपित करने में सहभागिता निभाई, उक्त जानकारी संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सचिव डॉ राकेश वर्मा ने दी है