BIG_NEWS : थाना घेरने-पथराव के मामले में 3 गिरफ्तार, 200 पर केस, गणेश प्रतिमा जुलूस में पत्थरबाजी के आरोप लगाकर किया था हंगामा, पढ़े खबर

MP44NEWS September 9, 2024, 4:28 pm Technology

रतलाम - शनिवार रात गणेश प्रतिमा के जुलूस में पथराव का आरोप लगाकर 500 से ज्यादा लोगों ने स्टेशन रोड थाने का घेराव कर दिया। रोड पर जाम भी लगा ‎दिया। उनकी मांग पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा पुलिस बल के साथ जांच के लिए घटना स्थल मोचीपुरा पहुंचे। पीछे-पीछे भीड़ भी आ गई। एसपी ने लोगों से वहां से जाने के लिए कहा। इसी बीच पथराव शुरू हो गया। पुलिस की गाड़ी पर भी एक पत्थर लगा। गाड़ी का कांच फूट गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठी चार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुआ हंगामा-प्रदर्शन करीब 12 बजे खत्म हुआ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });