KHABAR : किसानो कि परेशानिया, बिजली दरो मे वृद्धि, बिगङती कानून व्यवस्था महिलाओ पर अत्याचार को लेकर 20 सितंबर को कांग्रेस निकालेगी किसान न्याय यात्रा - अनिल चौरसीया

MP44NEWS September 11, 2024, 12:34 pm Technology

नीमच - प्रदेश का अन्नदाता किसान प्रदेश भाजपा सरकार कि नितीयो से परेशान है, किसान इस समय आर्थिक परेशानियो से जूझ रहा है, भारी बारिश से सोयाबीन तथा धान कि फसलो को नुकसान हुआ है । किसान कि सोयाबीन सर्मथन मूल्य पर नही खरीदी जा रही है, प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर हर जिला मुख्यालय पर किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी ,जिला कांग्रेस नीमच के प्रवक्ता भगत वर्मा कार्यक्रम कि विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितंबर को नीमच जिला कांग्रेस के नेतृत्व मे किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी यह न्याय यात्रा ट्रैक्टर रैली के रूप मे निकाली जाएगी यह न्याय रेली कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन नीमच से दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी , जो शहर के प्रमुख मार्गो से निकले गी । न्याय रैली को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसीया ने बताया कि आयोजित न्याय रेली का मुख्य उद्देश्य प्रदेश भाजपा सरकार की रीती नितीयो का विरोध करना है ,आयोजित न्याय यात्रा मे बङी संख्या मे किसान तथा उनके परिवार के सदस्य भी , शामिल होगे , वर्तमान भाजपा सरकार मे प्रदेश कि कानून व्यवस्था चरमराई गई हे , महिलाओ पर अत्याचार हो रहे हे ,सङको कि हालात खस्ता है , बिजली के बिलो मे बेहताशा वृद्धी हो रही है, अजा,जजा,तथा अल्पसंख्यक वर्ग पर अत्याचार है रहे है आदि मुद्दो को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है ।इस न्याय यात्रा मे स्थानीय मुद्दो को शामिल किया जाए गा भाजपा सरकार कि गलत नितीयो को उजागर किया जाएगा ,श्री चोरसीया ने बताया कि किसान कि सहभागीता सुनिश्चित करने किसान न्याय यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, पूर्व विधायक ,पूर्व सांसद, 2023 मे विधान सभा तथा लोकसभा मे रहे प्रत्याशी, सभी संगठनो तथा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस तथा कांग्रेस कि सभी कार्यकर्त्ता न्याय यात्रा मे शामिल होकर अपनी सहभागीता निभाए गे ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });