नीमच -68 वी शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत उज्जैन संभाग स्तरीय जूडो 14,17,19 वर्ष बालक/बालिका क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी महोदय नीमच सी.के.शर्मा के मार्गदर्शन मे दिनांक 13 सितम्बर 2024 को रोटरी क्लब हाल नीमच पर किया गया। इस प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग अन्तर्गत आने वाले सभी जिले मन्दसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा एवं नीमच के चयनित जिला टीमो के लगभग 300 बालक/बालिका खिलाडियो ने बालक/बालिका 14,17,19 वर्ष के विभिन्न आयु वजन समूहो में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुंभारम्भ सुजानमल मांगरिया सहायक संचालक जिला शिक्षा विभागनीमच संयोजक प्राचार्य ओ.पी. बंसल शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच, जिला क्रीडा अधिकारी सावित्री मालवीय एवं मुख्य निर्णायक भरत सिंह कुमावत की उपस्थिति मे हुआ। प्रतियोगिता के दौरान कई रोचक मुकाबले हुए प्रतियोगिता मे नीमच जिला टीम ने 17 वजन वर्गो मे विजेता रहते हुए अवर आल चैम्पियन रहते हुए उज्जैन संभाग का जूडो चैम्पियन टीम रहने का खिताब अपना बरकरार रखा। नीमच के निम्न खिलाडी विजेता रहेः- (1) 14 वर्ष 25 कि.ग्रा वजन समुह मेंदेवेन्द्र सिंह पिता जसवन्त सिंह शारदा विद्या पीठ स्कूल भाटखेडी मनासा (2) 14 वर्ष 45 कि.ग्रा वजन समुह में फरहान खान पिता रफीक खान शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (3)14वर्ष 50कि.ग्रा वजन समुह मे क्रिश पिता मुरली शारदा विद्या पीठ स्कूल भाटखेडी मनासा (4) 17 वर्ष 40कि.ग्रा वजन समुह मे हर्ष कुमावत पिता राजेश, चिल्ड्रन्स वेल एकेडमी नीमच (5)17 वर्ष 73 कि.ग्रा वजन समुह मे राजवीर गुर्जर पिता मुकेश, शारदा विद्या पीठ स्कूल भाटखेडी मनासा (6) 19 वर्ष 55कि.ग्रा वजन समुह मे पिता आजाद वर्मा प्रकाश शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (7) 19 वर्ष 60कि.ग्रा वजन समुह मे भूपेन्द्र परमार पिता नागूराम स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच (8) 19 वर्ष 73 कि.ग्रा वजन समुह मे सूरज चौधरी पिता विमल शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (9) 19 वर्ष 90कि.ग्रा वजन समुह मे सि˜ान्त पिता संजय शारदा विद्या पीठ स्कूल भाटखेडी मनासा (10) 14 वर्ष 36 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. छवी सालवी पिता मनोज विजडम स्कूल नीमच (11) 14 वर्ष 44 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. आरना चौधरी पिता रोहित ज्ञानोदय स्कुल नीमच (12) 17 वर्ष 36कि.ग्रा वजन समुह मे कु. काजल सालवी पिता मनोज शा.उत्कृष्ट विद्यालय नीमच (117 वर्ष 3) 44कि.ग्रा वजन समुह मे कु. वंदना पाटीदार पिता दिलिप विजडम स्कूल नीमच (14) 17 वर्ष 52कि.ग्रा वजन समुह मे कु. रीया पाटीदार पिता योगेन्द्र इनोसेन्ट चिल्डन एकेडमी मनासा (15) 17 वर्ष 70कि.ग्रा वजन समुह मे कु. कृष्णा पिता राजेेश शा.क.उ.मा.वि.नीमच नगर (16) 19 वर्ष 70कि.ग्रा वजन समुह मे कु. अश्विनी कैथवास पिता मनोज शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (17)19 वर्ष 50कि.ग्रा वजन समुह मे कु. रैबैका पिता सुशील शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भुमिका का निर्वहन भरतसिंह कुमावत एवं सहायक निर्णायकों की भूमिका का निर्वहन भावना सोलंकी, दीपक कुमावत, दिलखुश नागदा, लक्की पाटीदार ,अश्विनी सिंह ,खुबी देपन, ईशा रावल ने किया एवं प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में भारतसिंह परिहार, अजय नागौरी,गोरी शंकर जडिया,वैकटेश्वर जाट,रेखा कुमावत ,करन सिंह परिहार ,बानो बी पठान आदि व्यायाम शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। नीमच के 17 विजेता खिलाड़ी 68 राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता बालकएंव बालिका 14,17 वर्षजो कि दिनांक 20 से 24 सितम्बर 2024 तक गुना एंव 68राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता बालकएंव बालिका 19 वर्षजो कि दिनांक 08से 12 नवम्बर 2024 तक नीमच में आयोजित की जाऐगी में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।