रतलाम - में मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा ईद मिलादुन्नबी का पर्व 16 सितंबर को मनाया जाएगा। ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलुस का मार्ग प्लान पुलिस प्रशासन ने तय कर रुट जारी कर दिया है। एसपी अमित कुमार ने सभी थानों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। थानों पर बल की जानकारी ली। एसपी कुमार ने बताया कि पुलिस को त्योहार पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सभी लोगों से संपर्क बनाया हुआ है। मोहल्ला मीटिंग भी की है। सभी शांति पूर्ण त्योहार मनाए इसी पर अभी फोकस है। सुबह 8 बजे निकलेगा जुलूस जुलूस सोमवार सुबह 8 बजे निकलेगा। आबकारी चौराहा से शुरू होकर शहर सराय, अंडागली, नाहरपुरा तिराहा, गोविंद पान वाला, आरोग्यम हॉस्पिटल, नगर निगम, हाथीखाना, मोचीपुरा, हाकिमवाडा, शैरानीपुरा, जमातखाना, आनंद कॉलोनी, कान्वेंट तिराहा, कोर्ट तिराहा, स्टेशन रोड, दो बत्ती, न्युरोड, लोकेंद्र टाकिज, शहर सराय होते पुन: आबकारी चौराहा पर समाप्त होगा।