BIG_NEWS : आज 50 हजार लोगों का बन रहा खाना, 23 गणेश पांडालों को दिया लाइसेंस, बप्पा की विदाई को लेकर तैयारियां पूरी, पढ़े खबर

MP44NEWS September 17, 2024, 3:36 pm Technology

चित्तौड़गढ़ - अनंत चतुर्दशी का पर्व आज मनाया जा रहा है। इस पर्व पर चित्तौड़गढ़ महोत्सव समिति की ओर से 50 हजार लोगों को निशुल्क भोजन करवाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रशासन ने लगभग 23 पांडालों को विसर्जन के लिए लाइसेंस दिए गए। बप्पा को विदाई देने के लिए सभी पांडाल वालों ने भी अपनी तरफ से लगभग पूरी कर ली है। चित्तौड़ महोत्सव समिति के संस्थापक सुनील ढिलीवाल ने बताया कि 2012 से लगातार समिति शहरवासियों और बाहर से आने वाले भक्तों के लिए खाने का पैकेट वितरित करते आए हैं। बीच में 2 साल कोरोना वायरस के कारण इस आयोजन को रोक दिया गया था। यह व्यवस्था जन सहयोग से 12 हजार लोगों का खाना बनाकर शुरू की गई थी। पिछले साल 2023 में 50 हजार लोगों के लिए भोजन वितरण का टारगेट था, लेकिन लोगों का उत्साह देखते हुए उसे बढ़ाकर 55 हजार लोगों के लिए खाना बनाया गया था। इस साल भी 50 हजार लोगों के लिए खाना बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });