KHABAR : 20 सितंबर को किसानो की आर्थिक परेशानियों सहित अन्य मुद्दों को लेकर नीमच जिला कांग्रेस निकलेगी किसान, पढ़े खबर

MP44NEWS September 18, 2024, 6:43 pm Technology

नीमच- कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से 20 सितंबर 2024 को 11:00 बजे विशाल किसान न्याय ट्रैक्टर रैली यात्रा निकाली जावेगी उक्त जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया संगठन मंत्री बृजेश मित्तल एवं जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से बताया है कि पूरे देश का और मध्य प्रदेश का अन्नदाता किसान आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है उसे उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है सोयाबीन का दाम ₹6000 और धान का मूल्य बढ़ाया जाए किसानोकी आय को दोगुनी करने का जो वादा किया उसे पूरा किया जाए आम आदमी बिजली की बड़ी हुई दरों से परेशान है टूटी फूटी जर्जर सड़के हैं महिला और बालिकाओं पर दुराचार और अत्याचार हो रहा है एससी एसटी गरीब शोषित एवं अल्पसंख्यकों पर भयंकर अत्याचार इस सरकार द्वारा किया जा रहा है प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है इन सब मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस के नेतृत्व में जिले के समस्त कांग्रेस मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, किसान कांग्रेस ,महिला कांग्रेस, सेवा दल ,युवक कांग्रेस ,एनएसयूआई ,एवं पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व जन प्रतिनिधि पंच सरपंच सहित कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जावद मनासा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा नीमच के पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल जावद के समंदर पटेल प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मंगेश सघंई सहीत कई वरिष्ठ जन इस जन संघर्ष में शामिल होकर भाजपा की सरकार के खिलाफ न्याय यात्रा शहर की सड़कों पर निकलते हुए जिलाधीश महोदय को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सोपा जाएगा जिसमें इस सरकार की नाकामियां आमजन की परेशानियां को लेकर यह मांग की जाएगी की सरकार को सबक सिखाएं और आमजन को राहत प्रदान करें इस जन न्याय आंदोलन में शहर गांव गांव तक पंचायत पंचायत तक के कार्यकर्ता शामिल होकर भाजपा सरकार के विरोध में आवाज बुलंद करेंगे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });