KHABAR : किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, मीनाक्षी नटराजन के नेतृत्व में नीमच में निकली विशाल भव्य किसान ट्रैक्टर रैली, पढ़े खबर

MP44NEWS September 21, 2024, 6:30 pm Technology

नीमच - सोयाबीन का भाव 6000 रु. प्रति क्विंटल करना, खाद और बीज के दाम घटाने, महिलाओं पर बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं, अनुसूचित जाति और जनजाति पर हो रहे अत्याचार, अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हो रहे दुराचार के खिलाफ जिला कांग्रेस नीमच के नेतृत्व में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के मार्गदर्शन में नीमच की सड़कों पर एक विशाल भव्य ट्रैक्टर रैली निकाली जिसमें सैकड़ो किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने अपनी भागीदारी की | गांधी भवन से प्रारंभ होकर रैली कमल चौक, फव्वारा चौक, मैसी फर्गुसन चौराहा होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर महामहिम राज्यपाल मंगू बाई के नाम ज्ञापन जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार और तरुण बाहेती ने एसडीएम ममता खेड़े को सौपा | ज्ञापन का वाचन जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने किया | गांधी भवन से रैली प्रारंभ होने के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, वरिष्ठ नेता पृथ्वी सिंह वर्मा, जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल मित्तल, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विमल शर्मा, राजेंद्र वर्मा, नामदेव ने महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया | रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई जिलाधीश कार्यालय पहुंची जहाँ एक सभा भी संपन्न हुई | सभा को पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को सोयाबीन के दाम 6000 रु. प्रति क्विंटल दिलाकर रहेंगे | मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म की बढ़ती हुई दुर्घटनाएं सिद्ध करती है कि प्रदेश भाजपा सरकार असफल है | भ्रष्टाचार का तांडव मचा हुआ है कांग्रेस इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार से डरने वाली नहीं है वरन किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे | सभा को पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, तरुण बाहेती ने भी संबोधित किया | सभा का संचालन नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने किया और आभार मनासा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सोनी ने माना | सभा में नीमच शहर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर, महेंद्र लोक्स, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, विनोद सिंह, जीरन ब्लाक अध्यक्ष विनोद दक, मनासा ब्लाक अध्यक्ष श्याम सोनी, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष राजू गरासिया, जावद ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, जिला सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष महेश यादव, वरिष्ठ नेता नाथू सिंह राठौड़, भगत वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, बेबीजी, वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, कमल छपरीबंद, रामप्रसाद कसेरा, पार्षद सत्तू लक्ष्यकार, बाबू राठौड़ आदि सैकड़ो कार्यकर्ता रैली में व सभा में सम्मिलित हुए

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });