मनासा - देश में स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए मध्य प्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. एजुकेशन सोशल फाउंडेशन एवं प्राथमिक विद्यालय सुदवास द्वारा मल्हारगढ़ कस्बे के ग्राम पंचायत सुदवास में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत ग्राम में स्वच्छता जागरूकता रैली, कचरा संग्रहण किया। वही ग्राम वासियों को प्लास्टिक का उपयोग एवं उसे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। एवं अपने आस पास साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। वही प्राथमिक विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य रमेश चंद्र राठौर, स्वच्छ भारत नोडल अधिकारी, संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार, सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर मालवीय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरे कुंवर डांगी, गीता डांगी, शिक्षिका विजय लक्ष्मी साेंलकी, सफाई कर्मी विकास मोर्य, सदस्य देवेंद्र सिंह, अरविंद दांगी एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सूरज धनगर द्वारा दी गई।