नीमच - देश के यशस्वी,कर्मठ, विकासशील,विकासवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे हैं देश के सबसे बड़े अभियान स्वच्छ भारत स्वच्छ अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा व स्वच्छता अभियान प्रेरक श्री प्रताप करोसिया मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार संपूर्ण मध्य प्रदेश में राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान कागज हुआ इसी कड़ी में राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रोहित नरवले के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 13 वाल्मिकी कॉलोनी बालाजी मंदिर परिसर में साफ सफाई व घास पुस एवं कचरा एकत्रित कर देश के सबसे बड़े अभियान स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया और स्वच्छता अभियान का क्रम निरंतर आगामी आदेश तक जारी रहेगा। इस मौके पर राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रोहित नरवले,सलाहकार व कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार,करण नकवाल, शशांक सार्स, केसरिया हिंदू वाहिनी जिलाध्यक्ष व अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, मोहित नकवाल, राकेश चंडालिया, राहुल मौर्य, विशाल सार्स,आनंद सौदे,ऋषि पथरोड़ आदि उपस्थित हो स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने!