नीमच - 68 वी शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत उज्जैन संभाग स्तरीय वूशू 17,19 वर्ष बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी महोदय नीमच सी.के.शर्मा के मार्गदर्शन मे दिनांक 26 सितम्बर 2024 को रोटरी क्लब हाल नीमच पर किया गया। इस प्रतियोगिता मंे उज्जैन संभाग अन्तर्गत आने वाले सभी जिले मन्दसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, एवं नीमच के चयनित जिला टीमो के लगभग 200 बालक/बालिका खिलाडियो ने बालक/बालिका 17,19 वर्ष के विभिन्न आयु वजन समूहो में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुंभारम्भ संयोजक प्राचार्य ओ.पी. बंसल शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच, जिला क्रीडा अधिकारी सावित्री मालवीय एवं मुख्य निर्णायक भरत सिंह कुमावत की उपस्थिति मंे हुआ। प्रतियोगिता के दौरान कई रोचक मुकाबले हुए प्रतियोगिता मंे नीमच जिला टीम ने 15 वजन वर्गो मंे विजेता रहते हुए अवर आल चैम्पियन रहते हुए उज्जैन संभाग का वूशू चैम्पियन टीम रहने का खिताब अपना बरकरार रखा। नीमच के निम्न खिलाडी विजेता रहेः- (1) 17 वर्ष 40कि.ग्रा वजन समुह मे हर्ष कुमावत पिता राजेश, चिल्ड्रन्स वेल एकेडमी नीमच (2) 17 वर्ष 40कि.ग्रा वजन समुह मे राकेश नागदा पिता मोतीलाल शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (3) 17 वर्ष 40कि.ग्रा वजन समुह मे विशाल नागदा पिता अशोक शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (4) 17 वर्ष 65कि.ग्रा वजन समुह मे कान्हा गरासिया पिता हरी सिंह शारदा विद्या पीठ स्कूल भाटखेडी मनासा (5)19 वर्ष40 कि.ग्रा वजन समुह मे वैदान्त पिता रूपेन्द्र शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (6) 19 वर्ष 55कि.ग्रा वजन समुह मे पिता आजाद वर्मा प्रकाश शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (7) 19 वर्ष 73 कि.ग्रा वजन समुह मे सूरज चौधरी पिता विमल शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (8) 17 वर्ष 36कि.ग्रा वजन समुह मे कु. काजल सालवी पिता मनोज शा.उत्कृष्ट विद्यालय नीमच (9) 17 वर्ष 40कि.ग्रा वजन समुह मे कु. सीमा पिता चैनसिंह शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (10) 17 वर्ष 40कि.ग्रा वजन समुह मे कु. वंशिका नागलोथ पिता श्यामलाल आराधना स्कूल नीमच (11) 17 वर्ष 52 कि.ग्रा वजन समुह मे कु. अलफिया पिता वसीम शा.उत्कृष्ट विद्यालय नीमच (12) 19 वर्ष 70कि.ग्रा वजन समुह मे कु. अश्विनी कैथवास पिता मनोज शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.02 नीमच (13) 19 वर्ष 40कि.ग्रा वजन समुह मे कु. भुमिका पिता दिलावर सिंह आराधना स्कूल नीमच (14) 19 वर्ष 56कि.ग्रा वजन समुह मे कु. मिताली शर्मा पिता नवीन शर्मा अल्फा स्कूल नीमच (15) 19 वर्ष 65कि.ग्रा वजन समुह मे कु.हर्षिता पाटीदार पिता विनोद शारदा विद्या पीठ स्कूल भाटखेडी मनासा प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भुमिका का निर्वहन भरतसिंह कुमावत एवं सहायक निर्णायकों की भूमिका का निर्वहन भावना सोलंकी, कमलेश नागदा दिलखुश नागदा, लक्की पाटीदार ,अश्विनी सिंह ,खुबी देपन, ईशा रावल ने किया नीमच के विजेता खिलाड़ी 68 राज्य स्तरीय शालेय वूशू प्रतियोगिता जो कि दिनांक 14 से17अक्टूबर 2024 तक ग्वालियर में आयोजित की जाऐगी में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।