NEWS : सही गुणवत्ता की खाद किसानों को मिले, नकली खाद पर कार्यवाही करें, पढ़े खबर

MP44NEWS September 28, 2024, 4:10 pm Technology

नीमच - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऑनलाइन वीसी के माध्यम से सभी जिलों की उर्वरक व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सही गुणवत्ता की खाद किसानों को मिले। साथ ही नकली खाद के संबंध में जांच कर तुरंत कार्यवाही करें। प्रदेश में पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध है। इसका सही तरीके से वितरण किया जाए। खाद अधिक कीमत पर न बीके। साथ ही नकली खाद न बीके। इसका ध्यान रखें। प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जाए। सोयाबीन खरीदी के लिए पंजीयन चल रहा है। उपार्जन का कार्य सुव्यवस्थित तरीके से हो। फसल खराब होने पर फसल बीमा के अनुसार आकलन करें। वर्षा के बाद खराब हुई सड़क को तुरंत ठीक करें। इस दौरान नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा उपसंचालक कृषि उद्यानिकी खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });