BIG_NEWS : मन की बात के 114वें एपिसोड में पीएम मोदी ने की जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान की तारीफ, पढ़े खबर

MP44NEWS September 29, 2024, 1:32 pm Technology

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित किया। मन की बात यह कार्यक्रम ऐसे समय हुआ, जब श्राद्ध पक्ष समाप्ति की ओर है तथा शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र (Navratri 2024) शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि यह उनके लिए भावुक पल है, क्योंकि मन की बात कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में जल संरक्षण के लिए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। पीएम ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तालाबों के जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। इसी तरह पीएम ने स्वच्छता अभियानों का जिक्र भी किया। बताया कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को 10 साल पूरे हो रहे हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });