NEWS : ग्राम पंचायत नरसिंह पुरा एवं गिरदौडा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धाजन दिवस, पढ़े खबर

MP44NEWS October 1, 2024, 7:45 pm Technology

नीमच - 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की उपाध्यक्ष संपत मीणा ने नरसिंह पुरा में वृद्ध महिलाओं व वृद्ध पुरुषों का सम्मान किया! जिसमें विद्या रावत, लाली रावत, देव कन्या राठौर, संगीता राठौर, ने मिलकर गांव के वरिष्ठ वृद्ध राम का सम्मान किया और घर-घर जाकर भी वृद्ध महिलाओं का भी सम्मान किया जिसमें अमरीबाई ने अपना आशीर्वाद भी दिया एवं गिरदौडा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता शर्मा, एवं द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर संस्था की सदस्य प्रतिभा रावल ने गांव के सरपंच साहब के साथ रहकर वृद्धो का सम्मान किया जिसमें विशेष रूप से गिरजाबाई ,कमलाबाई शर्मा ,जमुना बाई शर्मा, गंगूबाई, इन सब महिलाओं का स्वागत किया इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष जाईन भसीन, एवं सचिव संजना ओझा शामिल हुए

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });