KHABAR : ग्वालियर-चंबल से हुई मानसून की विदाई, अभी कुछ इलाकों में होगी बारिश, पढ़े खबर

MP44NEWS October 3, 2024, 1:14 pm Technology

भोपाल - मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है। ग्वालियर-चंबल अंचल के जिलों से मानसून विदा ले चुका है। इसके साथ ही अब तापमान भी बढ़ने लगा है। उधर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसके बाद पूरे मध्य प्रदेश ससे मानसून की वापसी हो जाएगी। इंदौर में 5 अक्टूबर के बाद हल्की बारिश की संभावना बारिश की गतिविधियां थमने व बादलों छंटने के कारण अब सूरज की तल्खी शहरवासियों को महसूस हो रही है। इसके कारण दिन व रात के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को शहर में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 5 अक्टूबर के बाद शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });