जावद। जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर ने जानकारी देते हुए बताया की हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में जीत मिलने की खुशी में जावद कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के मार्गदर्शन में व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवम जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर नेतृत्व में 8 दिसंबर को सायं 4 बजे बस स्टेंड पर फटाखे फोड़े तत्पश्चात मिठाई वितरण कर जीत की खुशी मनाई गई। कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने कहा कि मल्लिका अर्जुन खड़गे के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल की सबसे बड़ी जीत है ऐसे ही कांग्रेस अन्य राज्यो में जीत हासिल करेगी। अब प्रधानमंत्री मोदी जी का जादू गायब हो रहा हैं, जनता समझ चुकी हैं धीरे- धीरे भाजपा राज्यो से हार रही है और कांग्रेस जीत का परचम लहरा रही हैं, आज की इस जीत का श्रेय हिमाचल की जनता को देते हैं जिन्होंने अपने मत का सही उपयोग किया। इस अवसर पर जावद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजकुमार अहीर, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश नागला, कोमल भटेवरा, सलीम सरवरी, गुणवंत राठौर, पूर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, पूर्व पार्षद सुभाष दमामी, हनी तोतला, मधु पांडे, हबीब राही, दिलावर सेन, लखन नायक, विपिन श्योपुरा, रमेश पंजाबी, राजवीर यादव, युवराज झरिया सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।