NEWS : "अभिमन्यु" के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्राचार्य व अन्य स्कुल स्टाफ सहित स्कुल के बालक बालिका रहे उपस्थित, पढ़े खबर

MP44NEWS October 5, 2024, 6:48 pm Technology

नीमच - महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूध्द हो रहे अपराधों एवं घरेलु हिंसा के रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु विशेष अभियान "अभिमन्यु" दिनांक 03.10.2024 से 12.10.2024 तक संचालित किया जा रहा है जिसके तहत अधिक से अधिक कार्यवाही हैतु पुलिस अधीक्षक नीमच अकिंत जायसवाल द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैशाली सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक एस के यादव के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस द्वारा सीएम राईज स्कुल मनासा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विवरण- आज दिनांक 05.10.2024 को सीएम राईज स्कुल मनासा में अभियान "अभिमन्यु" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूध्द हो रहे अपराधों एवं घरेलु हिंसा के रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चित्रकला प्रदर्शनी, कहानी लेखन व लेंगिक समानता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कुल के बच्चो द्वारा भाग लेकर रंगीन चित्रकला प्रतियोगिता में जागरूकता संदेश देने सहित विभीन्न बुराईयो को लेकर चित्रो का प्रदर्शन किया गया जिसमें जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज में व्याप्त बुराईयों एवं महिलाओ व बच्चो पर हो रहे अत्याचार व अपराधों को लेकर छात्र/छात्राओं से संवाद किया गया तथा समाज में व्याप्त नशे व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर छात्र/छात्राओं को जानकारीयां दी गयी। कार्यकम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले छात्राओं को दिनांक 12.10.2024 को पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा सम्मानीत किया जावेगा। कार्यक्रम के दोरान सीएम राईज स्कुल प्राचार्य बंशीलाल बसेर व अन्य स्कुल स्टाफ व स्कुल के बालक बालिका उपस्थित रहे। उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि० पुष्पा राठोर, महिला आरक्षक सपना शक्तावत का सराहनीय कार्य रहा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });