BIG_NEWS : एक्ट्रेस मेधाशंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर ने किए महाकाल दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, पढ़े खबर

MP44NEWS October 6, 2024, 2:12 pm Technology

उज्जैन - बॉलीवुड फिल्म "12वीं फेल" फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर और क्रिकेटर यश ठाकुर रविवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद अभिनेत्री मेधा शंकर ने कहा कि- भगवान महाकाल की भस्म आरती में पहली बार आई हूं। भस्म आरती के दौरान अच्छा लगा एक अलग ही अनुभव रहा है। मेधा शंकर ने कई फिल्में की है। साल 2023 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 12वीं फेल चर्चा में रही है। क्रिकेटर यश ठाकुर ने कहा कि वे भी पहली बार भस्म आरती के दर्शन करने आए है। भगवान महाकाल से कामना की है कि जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर भारत के लिए खेलें। क्रिकेटर यश ठाकुर आईपीएल 2024 में पांच विकेट लेने वाले सातवें भारतीय अनकैप्ड बने थे। इसके पहले यश ठाकुर विजय हजारे ट्राफी, रणजी ट्राफी और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए भी खेल चुके हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });