नीमच - रावण दहन ( दशहरा मैदान ) यातायात व्यवस्था सम्पूर्ण रावण दहन (दशहरा ) व्यवस्था निम्न 04 भागो में विभाजित रहेगी - (A )डायवर्जन (B) पार्किंग/VIP पार्किंग (C) नो व्हीकल झोन (D) फिल्टर / फिक्स पाईंट ( A) डायवर्जन – 1. निम्न चारो डायवर्जन पाइंट से फोर व्हीलर पुर्णतह प्रतिबंधित रहेगी वाहन चालक डायवर्जन मार्ग का उपयोग करेंगे । 1.विजय टाकिज- विजय टाकिज से दशहरा मैदान व चौपडा गणेश मंदिर की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन मूलचंद मार्ग या पुरानी नगरपालिका एवं चौकन्ना बालाजी से होकर निकलेंगें 2. कांग्रेस कार्यालय के सामने गली – कांग्रेस कार्यालय के सामने वाली गली सें दशहरा मैदान गांधी वाटिका की की तरफ चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगें 3. अफिसर्स मेस- अफिसर्स मेश से गांधी वाटिका की ओर 04 पहिया वाहन प्रतिबंधित 4. चर्च गेट तिराहा –चर्च गेट तिराहा सें विजय टाकिज की ओर 04 पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ( B) पार्किंग 1- सीएमराईज स्कूल- सीएमराईज स्कूल मैदान में 02 एवं 04 पहिया वाहन पार्किंग रहेगी । 2- पुरानी नगर पालिका – 02 एवं 04 पहिया वाहन पार्किंग रहेगी । 3- टाउन हॉल – टाउन हॉल के सामने अफिसर्स मेस, कांग्रेस कार्यालय के सामने वाली गली एवं साँची पार्लर गली सें आने वाले दो पहिया वाहन पार्क हो सकेंगें । 4- ज्ञान मंदिर गर्ल्स कॉलेज- चर्च गेट तिराहा, नया बाजार से आने वाले दो पहिया वाहन , ज्ञान मंदिर गर्ल्स कॉलेज रोड पर पार्क किया जा सकेंगे । VIP पार्किंग – राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम के बाहर (C ) नो व्हीकल झोन- चौपडा गणेश मंदिर रोड़ डाकघर (पोस्ट आफिस ) तक पूर्णत: नो व्हीकल झोन रहेगा जिस पर 02 पहिया एवं चार पहिया वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे । ( D) फिल्टर/ फिक्स पाईंट 1- विजय टाकिज 2- साँची पार्लर गली 3- Axis Bank वाली गली 4- मेरी पान कार्नर 5- फिरोज शाह पेट्रोल पंप 6- ज्ञान मंदिर कॉलेज रोड 7- चौपडा गणेश मंदिर से डाक बंग्ला रोड (Strong पाईंट) 8- चर्च गेट तिराहा 9- VIP गेट ( डाकघर के पास) 10- पुरानी नगर पालिका के सामने 11- अफिसर्स मेस 12- टाउन हॉल उक्त सभी पाइंटो पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे । सभी आगन्तुको से निवेदन है की व्यवस्था को सुचारु एवं सुगम बनाये रखने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें । यातायात पुलिस जिला नीमच