नीमच - विजयादशमी पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नीमच पुलिस द्वारा पुलिस लाइन कनावटी नीमच में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन के शस्त्रों का पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाकर शस्त्र पूजन व्यवस्था करवाई गई। विजयदशमी पर्व पर पुलिस लाइन कनावटी नीमच में सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन (भापुसे), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद निलेश्वरी डाबर द्वारा वैदिक मंत्रोंचार के साथ शस्त्र पूजन किया। पुलिस लाइन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी बघाना, थाना प्रभारी जीरन सहित पुलिस लाईन के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुवे। इसी क्रम में जिले के सभी पुलिस थाानों एवं चौकियों में भी शस्त्र पूजन किया जा रहा है।