KHABAR : उज्जैन में गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ, CM बोले- 3000 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार, सड़क-ब्रिज और हेलीपैड का भी भूमि पूजन, पढ़े खबर

MP44NEWS October 13, 2024, 5:02 pm Technology

उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- प्रतिभा सिनटैक्स के माध्यम से तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। अपने दो कारखानें अकेले 10 हजार लोगों को रोजगार देंगे। यह बदलते दौर का उज्जैन है। सिक्सलेन का भूमिपूजन सिंहस्थ के लिए कर रहे हैं। लालपुर से चिंतामन फोरलेन, पीएमश्री हवाई सेवा और हेलिकॉप्टर सेवा के लिए मंदिर के पास में ही हेलिपैड बनेगा। ग्राम निनोरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कपड़ा एवं परिधान क्षेत्र की एक और नवीन इकाई मेसर्स प्रतिमा स्वराज प्रा. लि. का लोकार्पण किया। यह इकाई औद्योगिक विकास के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईकाई का भ्रमण कर आधुनिक मशीनों का अवलोकन किया और महिला कर्मचारियों से चर्चा की।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });