KHABAR : नीमच में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं सामाजिक ट्रस्ट द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन, कलेक्टर मयंक अग्रवाल के नाम तहसीलदार अजय हिंगे को सौपा ज्ञापन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS December 11, 2022, 3:13 pm Technology

नीमच। जिले के स्थानीय 4.0 चौराहे पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं सामाजिक ट्रस्ट द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया जिसमें झारखंड राज्य में स्थित जैनियों की आस्था का केंद्र सम्मेद शिखरजी को झारखंड राज्य सरकार ने पर्यटक स्थल बना दिया है इसके विरोध में दिगंबर जैन व सकल जैन समाज द्वारा 1 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया व कलेक्टर मयंक अग्रवाल के नाम तहसीलदार अजय हिंगे को ज्ञापन सौंपा गया। और बताया कि समस्त जैन समाज द्वारा यह मांग की गई कि 20 जैन तीर्थकरो और अंनत संतों की मोक्षस्थल श्री सम्मेद शिखरजी की स्वतंत्र पहचान पवित्रता और संरक्षण हेतु सम्मेद शिखरजी बचाओ आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार से अपनी मांगे रखी। इस धरना प्रदर्शन मैं मोन विरोध के साथ दिगंबर व सकल जैन समाज द्वारा केंद्र सरकार से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। धरना प्रदर्शन मे पार्श्वनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं सामाजिक ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल विनायका, उपाध्यक्ष विजय विनायका, कोषाध्यक्ष ओ.पी. जैन, सचिव प्रमोद गोधा, सहसचिव शिखर सरावगी, कार्यकारिणी सदस्य सूरजमल अग्रवाल, अनिल कुमार बज, जयकुमार बज, विजय विनायका, अजय कासलीवाल, विनीत पाटनी एवं सलाहकार समिति जंबूकुमार जैन, विमल कासलीवाल, नंदकुमार सराफा, सुरेश आजाद, जितेंद्र कुमार बंटी और समस्त जैन समाज की महिलाएं उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });