KHABAR : आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी वर्ष शांति सिंधु सुरि व्यक्तित्व पर परिचर्चा संपन्न, पढ़े खबर

MP44NEWS October 16, 2024, 11:11 am Technology

नीमच - श्री सकल दिगंबर जैन समाज नीमच शांति वर्धन पावन वर्षा योग समिति नीमच के संयुक्त तत्वाधान में श्री शांति सागर मंडपम दिगंबर जैन मांगलीक भवन नीमच में बुधवार सुबह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रमों के साथ आयोजित किए गए ।आचार्य वंदना आरती के साथ की गई। चरित्र चक्रवर्ती ज्ञान वृद्धि अक्षय निधि प्रतियोगिता दिगम्बर जैन मांगलीक भवन नीमच में आयोजित हुई। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर्स, मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि सुबह 8 बजे मंगलाचरण, चित्रनावरण शताब्दी रजत प्रथमाचार्य 108 शांति सागर जी महाराज महामुनिराज का संगीतमय महा पूजन 8:45 बजे, शास्त्रदान के बाद 8:50 बजे परी चर्चा प्रारंभ हुई । जिसमें श्रीमती ईना प्रिक्षेपअजमेरा आचार्य श्री की संलेखना की साधना विषय, विजय शाह द्वारा आचार्य श्री की उपाधियां एवं विशेषण पर विषय पर हर्षित प्रकाश विनायका द्वारा आचार्य श्री की पठ्ठ परंपरा के वर्तमान भट्टाचार्य वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीशआचार्य 108 वर्धमान सागर जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय के महत्व पर वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बाद मुनि द्वय की आहारचर्या, शाम 6:15 बजे आचार्य वंदना संगीतमय महाआरती रात्रि 8 बजे कवि सम्मेलन, सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });