BIG_NEWS : इंस्पायर अवॉर्ड नॉमिनेशंस 2024-25, साइंस के आइडिया अपलोड करने में प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया रतलाम, बड़े शहर पिछड़े, पढ़े खबर

MP44NEWS October 17, 2024, 11:33 am Technology

रतलाम - इंस्पायर अवॉर्ड नॉमिनेशंस 2024-25 में रतलाम जिला साइंस के आइडिया अपलोड करवाकर प्रदेश में लगातार तीसरी बार दूसरे स्थान पर आया है। जबकि देश में 34वे नंबर पर आया है। जिले के 96 प्रतिशत स्कूलों में आइडिया अपलोड करवा कर रतलाम जिला प्रतिशत के मान से प्रदेश में प्रथम रहा। साइंस के आइडिया अपलोड करने में प्रदेश की राजधानी भोपाल को भी पीछे छोड़ दिया है। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना अंतर्गत सत्र 2024-25 में ऑनलाइन आइडिया अपलोड करने में रतलाम जिले के 70 संकुलों में से 54 संकुलों ने शत प्रतिशत स्कूलों में आइडिया अपलोड किए। जिले के 96 प्रतिशत स्कूलों से आइडिया अपलोड हुए। सत्र 2024-25 इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना अंतर्गत रतलाम जिले के 1023 स्कूलों ने 4519 नवाचारी आइडिया अपलोड किए। रतलाम जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जबकि प्रदेश मे सतना जिला 5539 आइडिया अपलोड कर प्रथम स्थान पर रहा। भारत के 797 जिलों में आइडिया अपलोड करने में रतलाम जिला 34वें स्थान पर रहा है। रतलाम जिले के इंस्पायर नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी स्कूलों व टीम को बधाई दी। रतलाम जिले के इंस्पायर सहायक नोडल अधिकारी रमसा के एडीपीसी अशोक लोढ़ा, सहायक संचालक मंडलोई, जिला विज्ञान अधिकारी सह जिला योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, जिला सहायक विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय ने भी इस उपलब्धि पर सभी ब्लॉक विज्ञान अधिकारी, संकुल विज्ञान अधिकारी के प्रयास और सहयोग को सराहा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });