नीमच जिले की व्रत, त्यौहार आदि के विषय में शास्त्रोक्त और प्रामाणिक निर्णय देने वाली विश्वसनीय संस्था श्री कर्मकांडीय विप्र परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक 17 अक्टूबर 2024 गुरुवार को दोप.2.30 बजे श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के अन्नपूर्णा दरबार में रखी गई है। बैठक में आगामी दीपावली पर्व 1 नवंबर 2024 शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त निकालकर जनमानस के लिए जारी किए जाएंगे। इसके अलावा और भी महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक चर्चा करके निर्णय लिए जाएंगे। अतः विप्र परिषद के समस्त सदस्य सादर आमंत्रित हैं। उक्त् जानकारी परिषद के मंत्री पं.जगदीश प्रसाद शर्मा ने दी।