BIG_NEWS : बीजेपी के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस निकालेगी ‘गाँव-खेत यात्रा’, जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह का आरोप ‘कृषि विभाग में हो रहा है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार’, पढ़े खबर

MP44NEWS October 17, 2024, 7:17 pm Technology

भोपाल - कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में ‘गाँव-खेत यात्रा’ निकालने जा रही है। सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कहा कि बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस गाँव-खेत यात्रा निकालेगी। इसके तहत हर गाँव में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां के किसानों से मिलेंगे और उनके साथ खेत तक जाएंगे। खेत में जाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम मोदी, सीएम मोहन यादव, प्रदेश के कृषि मंत्री, देश के कृषि मंत्री से आग्रह करेंगे कि जो वादे किसानों से किए हैं वो पूरे किए जाएं। इस यात्रा की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आज भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की। यहां इन्होंने प्रदेश में अमानक बीज घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना सबसे भ्रष्ट मंत्री हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज कृषि विभाग में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। वहीं, जीतू पटवारी ने कहा कि दो हज़ार करोड़ के अमानक बीज घोटाले को लेकर हमने सारे सबूत दिए, लेकिन कहीं कोई जाँच नहीं की गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });