नीमच - सुहागिन महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर व्रत रखा। शाम को चांद दिखने पर करवा चौथ पूजा की। जिसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। महिलाओं ने सज धज कर इस त्योहार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कई जगहों पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, वहीं कही जगह सामूहिक रूप से करवा चौथ सेलिब्रेट किया गया। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखा। शाम को सोलह श्रंगार से सजने के बाद महिलाओं ने सबसे पहले गणेश जी की पूजा की। उनके बाद चौथ माता की पूजा की गई। शहर में 8 बजे के बाद चांद दिखा। चांद के दर्शन कर के महिलाओं ने अर्घ्य दिया। फिर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला।