KHABAR : रोहित माली कल्याण कमलमय समर्थक समिति युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त, पढ़े खबर

MP44NEWS October 23, 2024, 2:53 pm Technology

नीमच - कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक कृष्णा गुप्ता(लखनऊ) की अनुशंसा व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल सिंह(हरियाणा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार(नीमच), राष्ट्रीय महासचिव हरिश पहलवान (दिल्ली) की सहमति पर मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री दुर्गा शंकर दंशाणा (पार्षद वार्ड नं.8 नीमच) ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा, विधानसभा, नगरपालिका व नगरीय निकाय चुनावों में जिला संगठन मंत्री के पद पर आसिन रहते हुए सक्रिय भूमिका निभाकर वर्तमान में भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत लोगों को भाजपा की रीति नीति और वर्तमान की सभी योजनाओं से अवगत करा सदस्य बना महत्वपूर्ण भूमिका निभा भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपने दायित्वो का निर्वाहन किया है जिसके लिए उनके अवतरण दिवस के अवसर पर तोहफें के रूप में रोहित माली नीमच को उनके वर्तमान जिला संगठन मंत्री के पद से पदोन्नति कर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है! इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, प्रदेश संगठन मंत्री दुर्गा शंकर दंशाणा, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष समरथ राठौर, समाज सेवी चंद्रप्रकाश (मोमु) लालवानी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले, भाजपा युवा मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव, राणा नरवाले, विशाल लखेरा व अन्य सभी साथीयों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रोहित माली को पुष्पमाला पहना मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित कर भारत माता कि जय,जय भाजपा विजय भाजपा,हर हर मोदी घर घर मोदी के जयघोष लगाए ! उक्त जानकारी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष समरथ राठौर ने दी!

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });